भुगतान किये गये पुरस्कार
रिवॉर्डज़ फॉर जस्टिस कार्यक्रम ने 60 से अधिक लोगों को 100 मिलियन डॉलर से अधिक रकम का भुगतान किया है जिन्होंने ऐसी जानकारी प्रदान की जिसके ज़रिये अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी हमलों को रोका जा सका या पहले के ऐसे कृत्यों में शामिल अपराधियों को कानूनी कार्यवाही के अधीन लाने में मदद मिली।
इस जानकारी के परिणाम-स्वरूप बहुत सारे अन्य लोगों में से निम्नलिखित व्यक्तियों को कानूनी कार्यवाही के अधीन लाया गया है:
उदय हुसैन
कुसे हुसैन
रामज़ी अहमद यूसेफ
मीर आईमल कान्सी
हमसीराजी मारुसी साली
टोटिंग क्रैफट हैनो
मुहसिन खदर अल खफाजी
खामिस सिरहन अल मुहम्मद
मुहम्मद जिमाम अब्द अल-रज्जाक अल-सदुन
खदाफी जनजलानी
अबु सोलेमान
एडगर नवारो
जानकारी के साथ आगे आने के लिए तत्पर साहसी व्यक्तियों ने भी आतंकवादी हमलों को रोकने और उनका समाधान करने में सहायता की है:
- पर्शियन गल्फ वॉर के दौरान एक ईस्ट एशियन देश में स्थित एक साहसी मुखबिर, नियोजित आतंकवादी हमलों की श्रृंखला के बारे में चिन्ताजनक जानकारी के साथ सामने आया। आतंकवादियों ने पहले से ही अपने अभिप्रेत लक्ष्यों का सर्वेक्षण कर लिया था और उन्होंने स्वचालित हथियार हथगोले और विस्फोटक पदार्थ जुटा लिए थे। इन नियोजित हमलों में से प्रथम हमले के केवल 48 घंटे पहले हमे मुखबिर ने ऐसी जानकारी प्रदान की जो आतंकवादियों की योजना को निष्फल करने के लिए बहुत ज़रूरी थी। हमले को रोक दिया गया, उस युवक को एक महत्त्वपूर्ण पुरस्कार मिला और उसके परिवार को एक सुरक्षित स्थान में फिर से स्थापित कर दिया गया। यह जानकारी प्रदान करके, इस व्यक्ति ने सैकड़ों लोगों की जान बचा ली।
- एक और मामले में एक युवती ऐसे व्यक्तियों के संबंध में जानकारी ले कर सामने आई जिन्होंने एक एयरलाइनर का अपहरण कर लिया था और उस पर सवार यात्रियों को क्रूरता से पीटा था। उसने कहा कि वह "न्याय किए जाने के प्रति बहुत तीव्र संवदेना" महसूस करती थी। अपहरणकर्ताओं के नेता को यू.एस. को वापस कर दिया गया और वह हवाई डकैती के आरोप में कैद हैं। उस युवती को आतंकवाद से लड़ने के अपने प्रयासों के लिए पुरस्कार मिला।
- एक और युवती, जो एक विदेशी यूनिवर्सिटी में एक छात्रा थी, ने एक यू.एस. राजनयिक की क्रूर हत्या होते हुए देखी। उसके द्वारा प्रदान की गई जानकारी के परिणाम-स्वरूप दो हमलावरों को आजीवन कारावास की सजा हो गई। छात्रा और उसके परिवार को एक सुरक्षित स्थान में पुन: स्थापित कर दिया गया और उसे एक महत्त्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त हुआ।
