Skip Navigation.

अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के विरुद्ध जानकारी तलाशना

वॉन्टेड
अली सईद बिन अली एल-हूरी
$5 मिलियन तक पुरस्कार


जन्म तारीख : 10 या 11 जुलाई, 1965
जन्म स्थान : सऊदी अरेबिया
कद : 5'2" (157 - 158 से.मी.)
बाल : काला
आंखे : काला
लिंग : पुरुष
विशेषताएं : एल-हूरी के चेहरे पर एक मस्सा है।
नागरिकता : सऊदी अरेबियन
कल्पित नाम : अली सईद बिन अली अल-हूरी

25 जून 1996 को सऊदी हिजबल्लाह के सदस्यों ने धहरान, सऊदी अरेबिया के निकट खोबर टावर्ज हाउसिंग कॉम्प्लेक्स पर एक आतंकवादी हमला किया। उस समय, इस कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल यू.एस. सैन्य कर्मचारियों को रखने के लिए किया जाता था। आतंकवादियों ने प्लास्टिक विस्फोटकों से भरा हुआ एक टैंकर पाकिंग क्षेत्र के अन्दर घुसा दिया और विस्फोट कर दिया जिससे निकटतम इमारत को छोड़ कर बाकी सभी नष्ट हो गए। इस हमले में 19 यू.एस. सैनिकों और एक सऊदी नागरिक की जान चली गई और बहुत सारे विभिन्न राष्ट्रयता के 372 अन्य लोग घायल हो गए।

ऊपर सूचित व्यक्ति को धहरान, सऊदी अरेबिया में खोबर टावर्ज़ मिलिटरी आवासीय कॉम्प्लेक्स पर 25 जून 1996 को की गई बमबारियों के लिए ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ वर्जीनिया में आरोपी ठहराया गया था।

ऊपर दिए गए व्यक्ति को निम्नलिखित दोषों के लिए अपराधी ठहराया गया है:

यू.एस. नागरिकों की हत्या करने का षड्यन्त्र; यू.एस. कर्मचारियों की हत्या करने का षड्यन्त्र; यू.एस. नागरिकों के विरुद्ध जन विनाश के हथियारों का इस्तेमाल करने का षड्यन्त्र; यू.एस. की सम्पति नष्ट करने का षड्यन्त्र; राष्ट्रीय सुरक्षा उपयोगिताओं पर हमला करने का षड्यन्त्र; बमबारी जिसके कारण मृत्यु; यू.एस. नागरिकों के विरुद्ध जन विनाश के हथियारों का इस्तेमाल; हिंसात्मक अपराध के दौरान विनाशकारी साधन इस्तेमाल करते हुए हत्या; संघीय कर्मचारियों की हत्या, और संघीय कर्मचारियों की हत्या का प्रयास।